गूगल की मदद

Showing posts with label शराब. Show all posts
Showing posts with label शराब. Show all posts

Tuesday, 22 April 2008

शराब के नशे में महिला ने की पति की हत्या

झारखंड में एक महिला रात के भोजन संबंधी पति की शिकायत पर आगबबुला हो गई और शराब के नशे में उसकी हत्या कर बैठी। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी थी कि रांची के पास स्थित हरबुल गांव में चामनी नामक महिला ने अपनी पति बुरान मुंडा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों ने साथ मिल कर शराब पी थी। नोमकोम पुलिस स्टेशन के प्रभारी रविकांत कुमार ने कहा, ''दोनों के बीच शुक्रवार शाम कहा सुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शराब पी थी। रात में खाते समय जब बुरान ने भोजन के बासी होने की शिकायत की तो चामनी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।''

घटना के बाद चामनी ने गांववालों को बुरान के मारे जाने की सूचना दी लेकिन नशे में होने की वजह से पति की हत्या किए जाने से इंकार करती रही। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया । फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। चामनी के कुल चार बच्चे हैं जो इस घटना के प्रत्यक्ष गवाह हैं।

Monday, 24 March 2008

पति ने पैर नहीं धोए, पत्नी ने जला डाला

चीन में एक नव विवाहिता ने नशे की हालत में अपने पति को सिर्फ इसलिए आग के हवाले कर मार डाला क्योंकि वह बिना पैर धोये बिस्तर पर चला गया। समाचार एजेंसी शिंहुआ के अनुसार हुबेई प्रांत के नवदंपत्ति वांग और लू ने गत दो फरवरी को ही शादी की थी और शादी के बाद से इनमें जबरदस्त नोंकझोंक शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं हनीमून के दौरान भी इनके लड़ने की शिकायतें प्रशासन को मिली।

गत चार मार्च को पति पत्नी के बीच हुए झगड़े से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए दोनों ने जमकर शराब पी ली। रात को 10 बजे नशे में धुत पत्नी ने देखा कि पति बिना पैर धोये बिस्तर पर सो रहा है। फिर क्या था, यह देखकर पत्नी गुस्से में इतनी आगबबूला हो गई कि उसने सोते पति के बिस्तर में आग लगा दी।

आग के कारण नींद खुलने पर पति वांग उठा और फिर पत्नी से लड़ने लगा लेकिन नशे की वजह से जलते बिस्तर में ही गिर गया और हमेशा के लिए सो गया। पत्नी उसे जलता छोड़ दूसरे कमरे में चली गयी और फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।