नाईजीरिया में 86 बीवियों के शौहर मोहम्मद बेलो अबूबकर के खिलाफ इस्लामिक कानून के तहत फतवा जारी कर तीन दिन के भीतर सिर्फ चार बीवियां रखने और बाकी सबको तलाक देने या फिर खुद मौत की सजा भुगतने को तैयार रहने का फरमान सुनाया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक नाईजर प्रांत के निवासी 84 साल के अबूबकर की 86 बीवियां और 170 बच्चे होने की खबर आने के बाद यह भारी भरकम कुनबा सुर्खियों में आ गया। इसके महज दो सप्ताह बाद ही जमात नसरिल इस्लाम की ओर से शरियत कानून का हवाला देते हुये यह सजा सुनाई है।
हालांकि अबूबकर ने भी कुरान का हवाला देते हुये इस फरमान को चुनौती दे दी है। उनकी दलील है कि कुरान में चार से अधिक बीवियां रखने पर सजा का कोई प्रावधान नहीं है। इसके अलावा अबूबकर ने खुदा से मिली उस क्षमता का भी हवाला देते हुये स्वयं को निर्दोष बताने की कोशिश की जिसके बूते वह एकसाथ 86 बीवियों को संभालने और खुश रखने के काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि उनके इस काम का कोई अनुसरण न करे क्योंकि यह बडा ही कठिन काम है।
गूगल की मदद
Showing posts with label अनुसरण. Show all posts
Showing posts with label अनुसरण. Show all posts
Saturday, 23 August 2008
Subscribe to:
Comments (Atom)
