गूगल की मदद

Showing posts with label सर्वे. Show all posts
Showing posts with label सर्वे. Show all posts

Thursday, 10 April 2008

पति बढा़ते हैं, पत्नियों का काम

अगर आप सोचते हैं कि पतियों के कारण पत्नियों पर काम का बोझ बढ़ जाता है, या उन्हें घर में अधिक समय तक काम करना पड़ता है तो आप सही सोचते हैं। मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि शादीशुदा महिलाओं को अपने पतियों के कारण सप्ताह में औसतन सात घंटे घर का काम करना पड़ता है।

यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिसर्च (आईएसआर) विभाग के फ्रैंक स्टेफोर्ड ने कहा कि यह एक जाहिर सी बात है कि शादी के बाद बच्चे होने तक पुरुष बाहर के काम ज्यादा संभालते हैं, जबकि महिलाएं घर का काम संभालती हैं। लेकिन, महिलाओं के लिए स्थिति उस समय और बुरी हो जाती है जब उनके बच्चे हो जाते हैं।

स्टेफोर्ड की अध्यक्षता में किया गया शोध वर्ष 2005 की टाइम-डायरी आंकड़ों पर आधारित हैं। ये आंकड़े इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिसर्च विभाग में वर्ष 1968 से किए गए अध्ययन से जुटाए गए। बहरहाल, शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने के लिए डायरियों का अध्ययन किया कि लोग किस तरह अपना समय व्यतीत करते हैं। शोधकर्ताओं ने पुरुषों और महिलाओं से यह सवाल किया कि वे खाना बनाने, साफ-सफाई और घर के आस-पास कुछ अन्य काम पर कितना समय बिताते हैं।

अब भी दिल न भरा हो तो बाक़ी रिपोर्ट भी देख ही लें।

Monday, 7 April 2008

पिछले तीन दशकों में पुरुषों का कार्यभार दोगुना हुया है!

अमेरिका में हाल ही में किए गए शोध के अनुसार घरेलू कामकाज में जहां महिलाओं के कार्यभार में तीस फीसदी गिरावट दर्ज की गई है वहीं पुरुषों पर काम का बोझ दोगुना बढ़ गया है। अमेरिका में हाल ही में किए गए एक अध्ययन में इसका खुलासा किया गया। अमेरिका में 1976 से 2005 के बीच किए गए अध्ययन में कहा गया है कि प्रति सप्ताह महिलाओं द्वारा घरेलू कामकाज किए जाने के घंटों में कमी हुई है जबकि पुरुषों में काम करने के घंटों में वृध्दि दर्ज की गई।


मिसिगन विश्वविद्यालय के शोधार्थियों द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि महिलाओं के काम के घंटे में भारी गिरावट दर्ज हुई। पहले जहां महिलाएं हफ्ते में 26 घंटे काम करती थी वहीं अब घटकर 17 घंटे पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर पुरुषों पर काम का भार छह घंटे से 13 घंटे की वृध्दि हुई है। अध्ययन में कहा गया है कि घरेलू कामकाज में भी महिलाओं का कार्यभार घटा है। इसमें कहा गया है कि शादी से पहले जहां पुरुष या महिलाओं को काम कम करना पड़ता है वहीं शादी के बाद कार्य अवधि में वृध्दि हो जाती है।