गूगल की मदद

Showing posts with label बीबी. Show all posts
Showing posts with label बीबी. Show all posts

Sunday, 10 August 2008

बच्चे 170, बीवियां 86, उम्र 84 और इस करनी को न अपनाने की सलाह

नाइजीरिया के मोहम्मद बेल्लो अबूबकर की उम्र 84 वर्ष है और उनकी 86 बीवियां हैं, लेकिन वे अन्य पुरूषों को सलाह देते हैं कि उनकी इस करनी को उदाहरण मानकर न अपनाएं। अपनी 86 बीवियों और कम से कम 170 बच्चों के साथ नाइजीरिया में रहने वाले अबूबकर कहते हैं कि खुदा का ही शुक्र है कि वे इतनी बीवियों के साथ सहज रह पाते हैं। उन्होंने बताया, एक पुरूष की अगर 10 बीवियां हो तो उसका जीना बेहाल हो जाएगा, लेकिन अल्लाह ने मुझे शक्ति दी हैं जिस कारण मैं 86 बीवियों को संभाल रहा हूं।

पूर्व में शिक्षक और इस्लाम के प्रचारक रह चुके अबूबकर कहते हैं कि उनकी बीवियों ने बीमारियों से निजात दिलाने की उनकी शोहरत के कारण ही उन्हें चुना है। वे कहते हैं, ‘मैं बीवियों की खोज में नहीं जाता बल्कि वे ही मेरे पास आती है’ लेकिन नाइजीरियो के इस्लामी अधिकारियों ने अबूबकर के इस दावे को नहीं मानते हुए उनके परिवार को एक ‘पंथ’ करार दिया है। इस्लाम के ज्यादातर विद्वानों का मानना है कि यदि एक व्यक्ति अपनी बीवियों को समान रूप से आदर और सम्मान दे सकने के काबिल है तो वह चार औरतों से शादी कर सकता है। लेकिन अबूबकर कहते हैं कि चार से अधिक शादियां करने पर कुरान में किसी प्रकार के दंड की बात नहीं की गई है जैसे ही अबूबकर अपने घर से बाहर आए उनकी बीवियां और बच्चे उनका गुणगान करने लगे उनकी ज्यादातर बीवियों की उम्र 25 वर्ष से भी कम है उनकी बीवियों ने बताया कि विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए वे अबूबकर के पास सहायता लेने के लिए गई और उनकी बीमारियां ठीक हो गई, इसी दौरान अबूबकर से उनकी मुलकात हुई।

शरीफत बेल्लो अबूबकर ने बताया जैसे ही मैं उनसे मिली मेरे सिर का दर्द जाता रहा अल्लाह ने मुझे बताया कि उनसे शादी करने का समय आ गया है अल्लाह का शुक्र है कि मैं अब उनकी बीवी हूं। शादी के वक्त शरीफत बेल्लो की उम्र 25 वर्ष थी और अबूबकर और उनकी बीवियां कोई काम नहीं करती है। इतने बड़े परिवार के गुजारे के लिए प्रत्यक्षत उनके पास कोई साधन भी नहीं दिखता हर भोजन के समय उनके यहां 12-12 किलो के तीन बर्तन भर कर चावल इस्तेमाल होते हैं और हर दिन के खाने का खर्च 915 डॉलर या 457 पाउंड का खर्च आता है। वे यह बताने से इंकार करते हैं कि कैसे वे अपने परिवार के लिए खाने और पहनने की व्यवस्था करते हैं। वे कहते है सब अल्लाह का फजल है उनकी एक बीवी का कहना है कि अबूबकर कभी-कभी अपने बच्चों को भीख मांग कर लाने के लिए कहते हैं।

अबूबकर अपने परिवार के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं को दवा का सेवन नहीं करने देते हैं वे कहते हैं आप मेरे साथ बठते हैं और यदि आपको कोई बीमारी है तो मुझे इसका पता चल जाता है और मैं इसे दूर कर देता हूं। लेकिन सभी लोगों का रोग दूर नहीं होता उनकी एक बीवी हफसत बेल्लो मोहम्मद कहती हैं कि उनके दो बच्चों की मौत हो गई थी लेकिन साथ ही उनका यह भी कहना है कि अल्लाह ने कहा कि उन बच्चों के जाने का वक्त आ गया है।

मूल समाचार यहाँ मौजूद है।

Thursday, 3 July 2008

बुरे चरित्र के पुरूषों का सेक्स जीवन, बेहतर होता है

अपने आप को अच्छे कहे जाने वाले पुरूषों का एक आम रोना रहा है कि महिलाएं उन्हें भाव नहीं देतीं और बुरे के 'चंगुल' में फंस जाती हैं। अब वैज्ञानिक शोध में भी यह बात साबित हो गई है कि असामाजिक व्यक्तित्व वाले पुरुष जिंदगी में और कुछ हासिल करें या करें, लड़कियों, महिलायों को आकर्षित करने के मामले में वे बाजी मार लेते हैं। New Scientist पत्रिका के मुताबिक अमेरिकी शोधकर्तायों ने 57 देशों में करीब 35 हजार लोगों पर कराए गए सर्वेक्षण में नतीजा निकाला कि आक्रामक, कठोर ह्रदय, चालाक और मतलबी स्वभाव के लोगों का सेक्स जीवन बेहतर होता है। अध्ययन के नतीजों को हाल ही में जापान के क्योटो शहर में आयोजित Human Behavior and Evolution Society की एक सभा में पेश किया गया।

New Mexico State University के शोधकर्ता और अध्ययन समूह के अगुआ पीटर जॉनसन के मुताबिक बिंदास जिंदगी जीने वाले इन लोगों के चरित्र की नुमाइंदगी कुछ हद तक काल्पनिक चरित्र, जेम्स बॉन्ड करता है। ऐसे लोग जो समझौते करने में यकीन नहीं रखते और न ही अंतर्मुखी होते हैं। नए-नए काम करना उनकी फितरत होती है, जिनमें लोगों को मारना और नई औरतें हासिल करना भी शामिल है। ऐसे लोग कम समयावधि के रिश्तों में यकीन रखते हैं। ये दूसरों की बीवियों या प्रेमिकाओं पर नजर रखते हैं और उनसे थोड़े समय के लिए संबंध बनाने की कोशिश करते हैं।

अध्ययन की खास बात यह है कि यह सिर्फ पुरुषों पर लागू होती है। यानी इसी चरित्र की महिलाएं, सेक्स जीवन के मामले में कामयाबी हासिल नहीं कर पातीं। यह भी कहा गया कि अच्छे चरित्र के पुरूषों को निराश होने की जरूरत नहीं। पिछली कई अवसरों पर यह बात साबित हो चुकी है कि लड़कियां थोड़े वक्त या किसी खास मकसद के लिए भले ही किसी को चुन लें, लेकिन जिंदगी में व्यवस्थित उन्हीं पुरुषों के साथ होना चाहती हैं, जो अच्छे चरित्र के हों और उनका ख्याल रख सकें.

Scientists have now confirmed what good guys always knew: bad boys get the girls.

Researchers have shown that across cultures it really does pay to have a mean streak - with callous, self-obsessed, deceitful men proving the biggest hit with the opposite sex.

The findings, reported at the Human Behaviour and Evolution Society meeting in Kyoto, Japan, may help to explain why anti-social personality traits, known as the 'dark triad', could have an upside: a prolific sex life.

Read More ...