गूगल की मदद

Showing posts with label अस्पताल. Show all posts
Showing posts with label अस्पताल. Show all posts

Friday, 11 April 2008

शादी में जाने से रोका: पति को पिटवा कर अस्पताल भिजवाया

एक रिश्तेदार की शादी में जाने से रोके जाने पर वह पति पर इतनी क्रोधित हो गई कि उसने बेचारे पति की जमकर पिटाई कर डाली। पिटाई भी इतनी ज्यादा कि पति महोदय को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब वह अस्पताल में इलाज कराते हुए उस घड़ी को कोस रहा है जब उसने पत्नी को शादी में जाने से रोका था।

मध्य प्रदेश में सीहोर जिले के कोडिया छीतू में रहने वाले जगदीश प्रसाद ने विगत दिवस अपनी पत्नी चंदाबाई और पुत्र प्रदीप को एक रिश्तेदार की शादी में जाने से रोक दिया था। इससे बुरी तरह नाराज चंदाबाई सीधे अपने मायके पहुंची और पति के खिलाफ जमकर लगाई-बुझाई की। इसपर चंदाबाई के पिता पूरन मालवीय तिलमिला उठे। वे अपने पुत्र, नाती और दो अन्य लोगों के साथ जगदीश के घर गए और सभी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया।

पुलिस ने बताया कि जगदीश को सीहोर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में उसकी पत्नी, ससुर, साले और पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।